[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, आज खाते में आएंगे पैसे, सरकार ने लिया फैसला

रायपुर। GOVT Employees Salary: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 17 और 18 अक्टूबर को सभी कर्मचारियेां को समय से पहले इस बार सैलरी का भुगतान किया जाएगा।

सीएम साय ने ट्वीट कर कहा कि, दीपावली के शुभ अवसर पर सभी शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मेरी अग्रिम शुभकामनाएँ। सभी के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण से ही छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। त्योहार की खुशियों में कोई कमी न रहे, इसी भावना से राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि माह अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान किया जाएगा।

GOVT Employees Salary: इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मेरे लिए शासन केवल तंत्र नहीं, बल्कि उन कर्मठ साथियों का परिवार है जो पूरे मन से जनता की सेवा में लगे हैं। दीपावली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान का यह निर्णय उसी आत्मीयता का प्रतीक है, सरकार अपने हर साथी की खुशियों में सहभागी बने और हर घर में उजियारा तथा प्रसन्नता फैले।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close