क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
Spa Centers Raid : स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो स्पा सेंटर सील,चेकिंग के दौरान मिले थे आपत्तिजनक सामान

प्रविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर में स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पंडरी थाना क्षेत्र के दो स्पा सेंटरों को पुलिस ने सील कर दिया है।जानकारी के मुताबिक, उषा प्राइड मोवा स्थित रिफ्लेक्शन स्पा और अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा पर कार्रवाई की गई है। पुलिस को जांच के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। इसके साथ ही स्पा सेंटरों में लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई। इसी के आधार पर पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों को सील कर दिया। बता दें कि इससे पहले कल पुलिस ने शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों में चेकिंग अभियान चलाया था। अभियान के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटरों की गतिविधियों,लाइसेंस और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की थी।
Advertisement



