Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, राष्ट्रपति भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, पीएम मोदी से की खास मुलाकात

नई दिल्ली। President Putin in India: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद पालम एयरपोर्ट पहुंचकर उनका गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। औपचारिक स्वागत से पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। इस दौरान दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने मुलाकात की। इसके पहले वे पीएम मोदी के साथ राजघाट पहुंचे जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट पर आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद उन्हें राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मुकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “हमारी समिट कई नतीजों के साथ चल रही है। आपकी यात्रा बहुत ऐतिहासिक है। 2001 में जब आपने कार्यभार संभाला और पहली बार भारत की यात्रा हुई आज उसे 25 साल हो गए हैं। उस पहली यात्रा में ही स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की मज़बूत नींव रखी गई थी।

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘मैं पर्सनली भी बहुत खुश हूँ कि पर्सनल लेवल पर आपके साथ मेरे रिश्तों ने भी 25 साल पूरे कर लिए हैं। मेरा मानना ​​है कि 2001 में आपने जो रोल निभाया, वह इस बात का शानदार उदाहरण है कि एक विज़नरी लीडर कैसे होता है, वह कहाँ से शुरू करता है और रिश्तों को कहाँ तक ले जा सकता है इसका एक उत्तम उदाहरण भारत और रूस के संबंध हैं।”

 प्रधानमंत्री ने कहा कि, “यूक्रेन के संकट के बाद हमारी लगातार चर्चा होती रही है आपने भी समय-समय पर एक सच्चे मित्र के रूप में हमें सभी चीजों से अवगत कराया। मैं समझता हूं कि ये विश्वास बहुत बड़ी ताकत है और आपको मैंने अनेक बार इस विषय पर चर्चा की है। विश्व का कल्याण शांति मार्ग पर ही है हम सबको मिलकर शांति के राह तलाशने चाहिए और पिछले दिनों जो प्रयास चल रहे हैं मुझे पूरा विश्वास है कि विश्व फिर से एक बार शांति की दिशा में लौटेगा।’

President Putin in India: वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि, “सबसे पहले, मुझे बुलाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं यूक्रेन में हो रही घटनाओं के बारे में बहुत सारे विवरण शेयर कर सकता हूँ। हम US समेत कुछ पार्टनर्स के साथ मिलकर एक संभावित शांतिपूर्ण बयान पर बात कर रहे हैं। इस स्थिति का समाधान ढूंढने में ध्यान देने के लिए धन्यवाद। हमारे तरीके इतिहास में बहुत गहराई से जुड़े हैं, लेकिन शब्द मायने नहीं रखते। बात का सार मायने रखता है, जो बहुत गहरा है। हम सच में इसकी तारीफ़ करते हैं और इस बात की भी कि आप, PM के तौर पर, इस पर खास पर्सनल ध्यान देते हैं।”

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close