[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Reliance Jewellers: राजधानी के रिलायंस ज्वेलर्स में लाखों की हेराफेरी, नकली की जगह असली सोना रखकर फरार, जांच के बाद खोले राज

रायपुर। Reliance Jewellers:  राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस ज्वेलर्स में करीब 17.50 लाख रुपये मूल्य के सोने की सुनियोजित हेराफेरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी शोरूम के पूर्व कर्मचारी मनोज यादव को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान उसके कब्जे से लगभग 80 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।

Raid In Shubham K-Mart: शुभम के मार्ट में खाद्य विभाग का छापा, जुलाई में बिक रहा था अगस्त पैकेजिंग डेट का सामान, 38 पैकेट सीज

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी को अंजाम दिया। उसने असली सोने के कंगनों की जगह समान वजन और मिलते-जुलते डिज़ाइन वाले नकली कंगन रख दिए, जिससे लंबे समय तक किसी को हेराफेरी की भनक नहीं लगी। बाद में स्टॉक की जांच के दौरान गड़बड़ी सामने आने पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज से परेशान था। इसी कारण उसने ग्राहकों की जमा राशि और सोने के आभूषणों का दुरुपयोग किया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने दो महिला ग्राहकों को फर्जी बिल तैयार कर आभूषण उपलब्ध कराए, जिससे मामले में धोखाधड़ी का दायरा और बढ़ गया है।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी खंगाला। मोबाइल की पड़ताल में पता चला कि आरोपी पुलिस कार्रवाई, गिरफ्तारी की स्थिति और जमानत से संबंधित जानकारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लगातार खोज रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराएं जोड़ दी हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

CG Weather Update: अगले कुछ घंटों में होगी तेज बारिश, प्रदेश के 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी, वज्रपात की चेतावनी

Reliance Jewellers:  गोलबाजार थाना पुलिस अब आरोपी के आर्थिक लेन-देन, सोने की खरीद-बिक्री और इस पूरे मामले में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार अन्य ग्राहक तो नहीं हुए।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close