पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक साथ कई थाना प्रभारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
रायपुर। Raipur Police Transfer: पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है, जहां कई थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। अजीत सिंह राजपूत को थाना प्रभारी कोतवाली से हटाकर रक्षित केंद्र में भेजा गया है, जबकि शिव नारायण सिंह को थाना प्रभारी डीडी नगर से कोतवाली का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा, रविन्द्र सिंह यादव को थाना प्रभारी मौदहापारा से डीडी नगर का थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि मुकेश शर्मा को रक्षित केंद्र सेंट्रल से मौदहापारा का थाना प्रभारी बनाया गया है। मनीष तिवारी को रक्षित केंद्र केंद्र से माना का थाना प्रभारी बनाया गया है, और शील आदित्य कुमार सिंह को यातायात से पुरानी बस्ती का थाना प्रभारी बनाया गया है।
Raipur Police Transfer: बता दें कि, यह फेरबदल रायपुर पुलिस प्रशासन को और मजबूत बनाने के लिए किया गया है और नए थाना प्रभारियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुधारेंगे।





