Breaking news
Advertisement
अजब गजबक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्यूरोक्रेट्सयुथ अड्डारायपुरलाइफ स्टाइल

अवैध प्लाटिंग पर कलेक्टर का एक्शन, जोन कमिश्नरों की हुई बैठक 

Collector's action on illegal plotting, meeting of zone commissioners held

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

आज राजधारी रायपुर के कलेक्टर गौरव सिंह ने रेडक्रॉस भवन के सभाकक्ष में राजधानी के सभी जोन कमिश्नरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र में फैल रही अवैध प्लाटिंग और निर्माण कार्यों को लेकर सख्ती दिखाई। बैठक में सभी जोन कमिश्नरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखें।

कलेक्टर ने कहा कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित राजस्व अधिकारी और जोन कमिश्नर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जलभराव की समस्याओं को प्राथमिकता में लेते हुए जल्द समाधान के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में यह भी तय किया गया कि अतिक्रमण, यातायात और मूलभूत सुविधाओं की जवाबदेही अब सीधे जोन कमिश्नरों की होगी। नगर निगम के सभी जोनों में अभियान चलाकर अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।कलेक्टर की इस सख्ती के बाद अब नगर निगम प्रशासन हरकत में आता दिखाई दे रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close