Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी के कैफ़े में हो रहा था हुक्का संचालित, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर में स्थित टीटू कैफ़े में अवैध रूप से हुक्का संचालित किया जा रहा था जिसकी सूचना मिलने के बाद तेलीबांधा पुलिस ने कार्यवाही कर कैफ़े संचालक को गिरफ्तार कर लिया और हुक्का के सामान की जब्ती की गयी।

जानकारी के अनुसार व्हीआईपी रोड टेमरी स्थित टीटू कैफे का संचालक शुभम धनवानी द्वारा कैफे में ग्राहको को अवैध रूप से विभिन्न फ्लेवरों का तम्बाकू युक्त हुक्का बेच रहा था। जिसकी जानकारी पुलिस को मुखबीर से मिली। जिसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक शरद चन्द्रा थाना माना कैम्प के निर्देशानुसार उप निरीक्षक सौमित्री भोई के हमराह आरक्षक 1410 धनेन्द्र कंवर आरक्षक 994 अश्वन दास घृतलहरे के टीटू कैफे पहुँच कर रेड कार्यवाही कर कैफे संचालक शुभम धनवानी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही हुक्का पॉट और तम्बाखू युक्त फ्लेवर को जब्त किया।

कैफे संचालक शुभम धनवानी के खिलाफ कोटप्पा एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक सामान बेचने के कारण सख्त कार्यवाही की गयी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close