Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

पलक झपकते ही तबाह हुई कई जिंदगियां… गिट्टी से लदे डंपर और बस की टक्कर में 20 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

तेलंगाना।Telangana Bus Accident: तेलंगाना से इस वक्त हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां एक प्राइवेट बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती और मामले की जांच शुरू की।

दरअसल, तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह गिट्टी से लदे डंपर ने आरटीसी बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह डैमेज हो गई और डंपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर यात्रियों पर जा गिरी। जिससे की 20 यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

बताया गया कि, मृतकों में ज्यादातर कॉलेज छात्र हैं। ये रविवार की छुट्टी में घर गए थे और कॉलेज अटेंड करने के लिए हैदराबाद लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि, चेवेल्ला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में खानपुर गेट के पास तेज रफ्तार डंपर के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस को टक्कर मार दी। गिट्टी में दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मृतकों में ज्यादातर कॉलेज छात्र हैं। ये रविवार की छुट्टी में घर गए थे और कॉलेज अटेंड करने के लिए हैदराबाद लौट रहे थे। गिट्टी में दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बचाव दल को शवों को निकालने के लिए बस को काटना पड़ा जिसके बाद घायलों को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

Telangana Bus Accident: वहीं इस घटना के बाद हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर इस हादसे के कारण जाम लग गया। चेवेल्ला-विकाराबाद रूट पर वाहनों को रोके जाने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस स्थिति को काबू करने और यातायात को डायवर्ट करने की कोशिश कर रही है। वहीं हादसे पर तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने दुख जताया और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही समय-समय पर हादसे की डिटेल अपडेट के साथ मांगी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close