NEET 2026 Re-Exam: NEET री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी लापरवाही, छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, मामले में आया राहुल गांधी का रिएक्शन
नागपुर। NEET 2026 Re-Exam: देशभर में 21 जून को NEET-UG री-एग्जाम होने को है। लेकिन इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक छात्र को परीक्षा केंद्र आवंटन को लेकर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। छात्र के परिवार का दावा है कि 21 जून को होने वाली री-NEET परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड में उसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी स्थित एक स्कूल को परीक्षा केंद्र के रूप में आवंटित किया गया है।
छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब के पिता मोहम्मद तालिब ने बताया कि, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे जब उन्होंने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तब उन्हें परीक्षा केंद्र के रूप में अबू धाबी का एक स्कूल दिखाई दिया। यह देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया क्योंकि परीक्षा फॉर्म भरते समय उन्होंने ऐसा कोई केंद्र नहीं चुना था। परिजनों के अनुसार, केंद्र आवंटन की जानकारी मिलते ही उन्होंने संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया। हेल्पलाइन से उन्हें ई-मेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया। शिकायत भेजने के बाद अधिकारियों की ओर से फोन कर आश्वासन दिया गया कि शनिवार शाम 4 बजे तक संशोधित एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
मोहम्मद तालिब ने बताया कि, परीक्षा केंद्र के लिए उन्होंने विकल्प के तौर पर तीन जिलों का चयन किया था, लेकिन इनमें से किसी भी जिले के बजाय विदेश में केंद्र आवंटित होना समझ से परे है। उन्होंने मांग की है कि छात्र को नागपुर में ही परीक्षा केंद्र दिया जाए, ताकि वह बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सके।
#WATCH | Nagpur, Mahrashtra: Family of a NEET aspirant, Abdullah Mohammad Talib, claims that he was allocated a school in Abu Dhabi as his exam center for NEET-UG re-exam scheduled to be held on 21st June.
His father, Mohammad Talib, says, “…After the admit card was downloaded… pic.twitter.com/EmFqhIFVRK
— ANI (@ANI) June 20, 2026
परिवार का कहना है कि इस घटना का छात्र पर मानसिक प्रभाव पड़ा है। परीक्षा की तैयारी कर रहे अब्दुल्ला को जब विदेश में केंद्र मिलने की जानकारी मिली तो वह काफी परेशान हो गया और रोने लगा। परिजनों के मुताबिक छात्र ने कुछ समय के लिए परीक्षा नहीं देने की बात भी कही। हालांकि उसकी मां ने उसे समझाने का प्रयास किया और परीक्षा के प्रति उसका मनोबल बढ़ाया।
परिवार ने यह भी बताया कि छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं है, ऐसे में विदेश जाकर परीक्षा देना किसी भी स्थिति में संभव नहीं था। उनका कहना है कि परीक्षा से ठीक पहले इस तरह की तकनीकी या प्रशासनिक त्रुटि छात्रों के भविष्य को प्रभावित कर सकती है। अब परिवार को संबंधित अधिकारियों द्वारा नए एडमिट कार्ड जारी किए जाने का इंतजार है। वहीं, इस मामले ने परीक्षा केंद्र आवंटन प्रक्रिया को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बाद इस मामले में NTA ने कहा कि,’ शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है और ज़रूरी जांच-पड़ताल के बाद, अगले कुछ घंटों में उम्मीदवार को नागपुर में एक सेंटर अलॉट कर दिया जाएगा।’
राहुल गांधी ने किया पोस्ट
वहीं इस मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि,’ नागपुर का एक बच्चा एक महीने से NEET re-exam की तैयारी कर रहा था। कल परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उसने admit card डाउनलोड किया। उसका सेंटर निकला – अबू धाबी। न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक़्त बचा है। वो रातभर रोता रहा, और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है – क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है? आखिर ऐसा हुआ भी कैसे?
NEET 2026 Re-Exam: उन्होंने कहा कि, कल किसी भी छात्र को सेंटर तक न पहुँच पाने की शिकायत नहीं होनी चाहिए। NTA असल में देश के बच्चों और उनके माता-पिता का सिर्फ़ धीरज test कर रही है। जो system एक बच्चे को अपने ही शहर में एक centre नहीं दे सकती, उल्टा विदेश भेज सकती है – उसे परीक्षा करवाने का कोई हक़ नहीं। कोटा में मैंने यही कहा था – यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रही। यह एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली है। हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए। वो एक संवेदनशील, ज़िम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा के अधिकारी हैं – और हम ये उन्हें दिलवा कर रहेंगे।
नागपुर का एक बच्चा एक महीने से NEET re-exam की तैयारी कर रहा था।
कल परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उसने admit card डाउनलोड किया। उसका सेंटर निकला – अबू धाबी।
न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक़्त बचा है। वो रातभर रोता रहा, और परीक्षा देने से ही मना कर रहा… https://t.co/TJOHUBnFDB
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 20, 2026



