CM Sai Congratulates Suvendu Adhikari: CM साय ने बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी से भेंट कर दी बधाई, कहा- ‘साकार हुआ सत्ता परिवर्तन का सपना’
रायपुर। CM Sai Congratulates Suvendu Adhikari: आज का दिन पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक है। राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है। तो वहीं 15 सालों बाद ममता बनर्जी की सरकार का अब अंत हो गया है। आज शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली। (CM Sai Congratulates Suvendu Adhikari) इस दौरान पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज मौजूद रहे। जहां छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी पहुंचे। वहीं सीएम साय ने ट्वीट कर बंगाल के नए सीएम को बधाई दी।
Read More: Balod Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क, बाइक और कार की टक्कर में 3 युवकों की मौत, इलाके में हड़कंप
बता दें कि, उन्होंने अपने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा कि,’माननीय सुवेंदु अधिकारी जी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। लंबे इंतजार के बाद जनता की आशाओं को नई दिशा मिली है और सत्ता परिवर्तन का सपना साकार हुआ है। आज कोलकाता में नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी जी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी विजन तथा मजबूत नेतृत्व में डबल इंजन सरकार अब बंगाल के विकास की नई गाथा लिखेगी। इस सरकार के माध्यम से युवाओं को भरपूर रोजगार, किसानों को समृद्धि, मातृशक्ति को सशक्त अवसर और हर वर्ग को न्यायपूर्ण विकास मिलेगा।
Read More: Suvendu Adhikari Oath Ceremony: बंगाल में नई राजनीतिक शुरुआत, शुभेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ
CM Sai Congratulates Suvendu Adhikari: आपके कुशल नेतृत्व में बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, युवाओं को उनके सपनों के अनुरूप रोजगार मिलेगा और “বাংলা” (बांग्ला) एक बार फिर सच्चे अर्थों में “সোনার বাংলা” (सोनार बांग्ला) बनेगा। सुवेंदु अधिकारी जी एवं शपथ लेने वाले अन्य सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज का दिन पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक है।
माननीय श्री सुवेंदु अधिकारी जी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। लंबे इंतजार के बाद जनता की आशाओं को नई दिशा मिली है और सत्ता परिवर्तन का सपना साकार हुआ है।
आज कोलकाता में नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु… pic.twitter.com/A4AmkP8Aqa
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 9, 2026




