आत्मसमर्पित नक्सलियों को गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया डिनर के लिए आमंत्रित, एक-एक से की बातचीत
रायपुर। Deputy CM Vijay Sharma : छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के नया रायपुर स्थिति निवास से बीते गुरुवार की रात एक तस्वीर सामने आई। जहां पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों का जमावड़ा लगा। गृहमंत्री विजय शर्मा नक्सल नेता सतीश समेत लगभग 200 नक्सली शामिल हुए। एक डिनर कार्यक्रम नहीं था, बल्कि उन भटके हुए युवाओं को यह अहसास कराने की कोशिश थी कि लोकतंत्र में उनका स्वागत है।
बता दें कि, सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सतीश ने 200 से ज़्यादा नक्सलियों के साथ आत्मसमर्पण किया था। डिप्टी सीएम ने प्रोटोकॉल किनारे रखकर इन पुनर्वासित नक्सलियों के साथ बैठकर खाना खाया और उनसे संवाद किया। डिनर के दौरान विजय शर्मा ने एक-एक कर सभी से बात की, उनके रायपुर आने के अनुभव पूछे और मजाकिया अंदाज में यह भी पूछा कि उन्हें शहर कैसा लगा। इसके साथ ही उनके वर्तमान जीवन, जरूरतों और पुनर्वास की स्थिति का जायजा लिया।
Deputy CM Vijay Sharma : बताया गया कि,एक युवक ने बताया कि वह दो दिन पहले ही आया है, तो डिप्टी सीएम ने उन्हें शहर के दर्शनीय स्थलों का आनंद लेने की सलाह दी। राजधानी रायपुर स्थित नंदन वन जंगल सफारी घुमाने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने सरकारी निवास पर सभी को भोजन के लिए आमंत्रित किया था।




