[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG News:छत्तीसगढ़ के डॉक्टर दंपति ने बढ़ाया प्रदेश का मान,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से किया सम्मानित

प्रविंस मनहर/रायपुर – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के प्रसिद्ध डॉक्टर दंपति डॉ रामचंद्र त्रयम्बक गोडबोले और डॉ सुनीता गोडबोले को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है। दोनों डॉक्टरों ने वर्षों तक दूरस्थ और आदिवासी इलाकों में नि:स्वार्थ सेवा देकर हजारों लोगों की जिंदगी बदली है। छत्तीसगढ़ में “डॉ दंपति” के नाम से पहचान रखने वाले डॉ रामचंद्र त्रयम्बक गोडबोले और डॉ सुनीता गोडबोले को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री सम्मान प्रदान किया। मानव सेवा और समाज कल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए देश के इस बड़े नागरिक सम्मान से नवाजा गया है।

डॉक्टर दंपति ने अपनी चिकित्सा सेवाओं के जरिए राज्य के एक लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज किया है। खासकर दंतेवाड़ा और अबूझमाड़ जैसे सघन जंगली और दूरस्थ इलाकों में जाकर उन्होंने वर्षों तक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। जहां स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचना मुश्किल माना जाता है,वहां इस डॉक्टर दंपति ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की। आदिवासी क्षेत्रों में रहकर मरीजों का इलाज करना और जरूरतमंदों की मदद करना उनकी पहचान बन गई।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close