छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर
आज गृहमंत्री के बंगले का घेराव करेगी NSUI, छात्र नेताओं पर दर्ज FIR का करेंगे विरोध
रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में आज NSUI गृह मंत्री निवास का घेराव करेगी। यह प्रदर्शन छात्र नेताओं पर दर्ज FIR और प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशाखोरी के खिलाफ होगा। जिसमें NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी भी इस घेराव में शामिल होंगे।
बता दें कि, NSUI शाम 4 बजे रैली कांग्रेस भवन से गांधी मैदान, ओसीएम चौक होते हुए गृह मंत्री निवास तक जाएगी। जिसमें छात्र गृहमंत्री के इस्तीफा और बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग करेंगे।
Raipur News: इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता शामिल होंगे और गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। इससे पहले भी युवा कांग्रेस और NSUI ने गृहमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया था।
Advertisement




