Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

T20 Match :छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट का रोमांच,आज भारत-जिम्बाब्वे के बीच टी-20 मुकाबला

प्रविंस मनहर/रायपुर- छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है। रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबले का रोमांच देखने को मिलेगा। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच आज टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तैयार है। इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी कर चुके इस स्टेडियम में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट का आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए एक नई उपलब्धि माना जा रहा है। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के साथ ही प्रदेश में क्रिकेट के प्रति बढ़ते आकर्षण को भी नई दिशा देगा। रायपुर में इस ऐतिहासिक मैच के जरिए स्थानीय दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट का रोमांच करीब से देखने का मौका मिलेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close