क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह,एकात्म परिसर में ढोल-नगाड़ों की धुन पर बीजेपी नेता झूमते नजर आये

प्रविंस मनहर/रायपुर- भारतीय जनता पार्टी के नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जश्न का माहौल रहा। भाजपा नेता और कार्यकर्ता एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए। कार्यालय परिसर में ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता झूमते और नाचते दिखाई दिए,कार्यकर्ताओं ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी और संगठन को नई दिशा मिलेगी। जश्न के दौरान भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।
Advertisement




