करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के खिलाफ FIR दर्ज, TI और SSP को दी थी धमकी
हिमांशु पटेल/ रायपुर। FIR Against Raj Shekhawat: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के खिलाफ गंभीर आरोपों में FIR दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, शेखावत पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और शासकीय कर्मचारी को धमकाने जैसी धाराओं में मामला कायम किया गया है। यह FIR तात्कालिक थाना प्रभारी पुरानी बस्ती योगेश कश्यप की शिकायत पर दर्ज हुई है।
बताया जा रहा है कि डॉ. राज शेखावत ने सूदखोर वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तार और जुलूस निकाले को लेकर विरोध किया और सोशल मीडिया पर लाइव आकर SSP रायपुर और TI पुरानी बस्ती का नाम लेते हुए कथित तौर पर धमकी भरे बयान दिए थे। इसी विवादित लाइव वीडियो को आधार बनाते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला मौदहा पारा थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है, जहां पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट लेकर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
FIR Against Raj Shekhawat: पुलिस का कहना है कि, सरकारी अधिकारियों को धमकी देना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और मामले की जांच तेजी से की जाएगी। इधर, करणी सेना से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने FIR को लेकर अपनी नाराज़गी भी जताई है और इसे गलत बताया है। हालांकि पुलिस का स्पष्ट कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं, और उपलब्ध सबूतों के आधार पर कार्रवाई की गई है।




