Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बीजापुर में आंख के ऑपरेशन का मामला, गठित की गई तीन सदस्यीय जांच समिति, 3 दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

रायपुर। Bijapur News: बीजापुर के जिला अस्पताल से एक मामला सामने आया था,जहां आंख के ऑपरेशन के बाद मरीजों को दिखाई देना बंद हो गया था। वहीं अब इस मामले में स्वास्थ्य आयुक्त ने घटना पर गंभीरता जताते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया।

बता दें कि, इस समिति में डॉ. निधि अत्रीवाल, डॉ. महेश साण्डिया और डॉ. सरिता थॉमस शामिल है। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त सह संचालक डॉक्टर प्रियंका शुक्ला  ने 3 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। ताकि दोषियों पर स्वास्थ्य विभाग कड़ी कार्रवाई कर सके।

Bijapur News: इस मामले में ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखों में संक्रमण फैल गया था, जिन्हें अंबेडकर हॉस्पिटल, रायपुर में इलाज के लिए रेफर किया गया। स्वास्थ्य आयुक्त ने घटना पर गंभीरता जताई है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close