Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर.. सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ का बदलेगा रूट
रायपुर। Train Cancelled: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं रेल लाइन को चालू करने का काम किया जाएगा। इस दौरान सितंबर और अक्टूबर में अलग-अलग चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। निर्माण कार्य का असर इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रद्द, परिवर्तित मार्ग और देरी से चलने वाली ट्रेनों की जानकारी जारी की है। ऐसे में सितंबर और अक्टूबर में यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन का स्टेटस पहले जांचने की सलाह दी गई है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस — 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द।
- 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस — 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द।
- 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस — 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद्द।
- 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस — 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को रद्द।
- 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस — 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द।
- 01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल — 29 सितंबर को रद्द।
- 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल — 1 अक्टूबर को रद्द।
- 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस — 1 और 13 अक्टूबर को रद्द।
- 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस — 2 और 14 अक्टूबर को रद्द।
- 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस — 9 अक्टूबर को रद्द।
- 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस — 10 अक्टूबर को रद्द।
- 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस — 10 अक्टूबर को रद्द।
- 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस — 12 अक्टूबर को रद्द।
- 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस — 13 अक्टूबर को रद्द।
- 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस — 14 अक्टूबर को रद्द।
- 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस — 1 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द।
उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग
18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से संचालित होगी। ट्रेन कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी।
गीतांजलि एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चलेगी
Train Cancelled: 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को अपने तय समय से करीब 2 घंटे की देरी से हावड़ा से रवाना होगी। रेलवे के मुताबिक, पांचवीं लाइन की कमीशनिंग से भविष्य में ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने और रेल यातायात की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। हालांकि, निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें, ताकि ट्रेन रद्द होने, रूट बदलने या देरी से जुड़ी परेशानी से बचा जा सके।




