Breaking news
Advertisement
Uncategorized

ब्रेकिंग:- कांग्रेस नेता अमरजीत भगत पुलिस हिरासत में

Breaking:- Congress leader Amarjeet Bhagat under police rule

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत को पुलिस ने बुधवार को उस समय हिरासत में ले लिया जब वे अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने मेनपार्ट आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर की ओर जा रहे थे। अमरजीत भगत किसानों को खाद-बीज की समस्या को लेकर ज्ञापन देना चाह रहे थे।

पुलिस ने उन्हें और उनके साथ मौजूद कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में रोकते हुए हिरासत में ले लिया और कमलेश्वरपुर थाना ले जाया गया। थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पूर्व मंत्री भगत ने कहा कि किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिलने से फसल बर्बाद हो रही है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए प्रशासनिक ताकत का दुरुपयोग किया जा रहा है।

घटना के बाद कांग्रेसियों में रोष व्याप्त है और उन्होंने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक गर्माहट तेज हो गई है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close