केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रेस वार्ता शुरू, छत्तीसगढ़ में हो रहे किसान और पंचायत क्षेत्र के कामों को लेकर की तारीफ
रायपुर। Shivraj Singh Chauhan Press Conference: केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हुए हैं। जहां वे पहले दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए उसके बाद नवा रायपुर महानदी भवन मंत्रालय में प्रेस वार्ता कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,कृषि मंत्री रामविचार नेताम मौजूद हैं।
मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में हो रहे किसान और पंचायत क्षेत्र के कामों को लेकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, यहां आधुनिक खेती हो रही है। उन्होंने कहा कि, उनके आने का मकसद जमीनी स्तर पर चल रही कृषि गतिविधियों को देखना, किसानों की समस्याएं समझना और उनसे सीधे संवाद करना है। किसानों ने बताया परम्परागत खेती से 35 से 40 हजार प्रति एकड़ मुनाफा हो रहा है।
धान के अच्छी वैरायटी कैसे आए मोटे धान में मुनाफा कम है। नेशनल शिड़ कारपोरेशन इसमें काम करेगी। उन्होंने कहा कि, दलहन फसलों के लिए प्रमोट करेंगे और अरहर, मसूर को केंद्र सरकार खरीदेगी। तिलहन के लिए अच्छा काम हो रहा है। मूंगफल्ली, सरसो पाम आयल तैयार हो रहा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, भारत सरकार की एक टीम बनाएंगे, जिसमे जो भी समस्याए आएगी, उसमें राज्य सरकार के साथ मिलकर हम काम करेंगे।
Shivraj Singh Chauhan Press Conference:इसके साथ ही कहा गया कि, इंटीग्रेटेट फार्मिंग पर काम करेंगे। मुर्गी पालन, बकरी पालन को कैसे बढ़ाया जाए इस पर काम करेंगे। वहीं पंचायत विकास विभाग को लेकर कहा कि, हम किसी गरीब को कच्ची छत के नीचे नहीं रहने देंगे। 47847 किमी 18896 करोड़ की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बनाई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, आज सरकार के साथ जो समीक्षा हुई बहुत सार्थक रही है।




