Breaking news
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कोचिंग संचालक ने सेंटर में ही फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके से मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज़ घटना सामने आया है, जहां वासु कोचिंग के संचालक ने अपने ही कोचिंग सेंटर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान कमरे के निरीक्षण के समय एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सुसाइड नोट में मृतक ने पारिवारिक विवाद को अपनी आत्महत्या का कारण बताया है। हालांकि पुलिस पूरा बयान और नोट की भाषा का विश्लेषण कर रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके। मृतक वासुदेव चंद्रा शैलेन्द्र नगर का रहने वाला था और लंबे समय से रायपुर में कोचिंग सेंटर चला रहा था।

Raipur News: कोतवाली थाना पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कोचिंग सेंटर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के समय कोई और व्यक्ति वहां मौजूद था या नहीं। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं।

 

ये भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close