[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Tamil Nadu Election 2026 Results: तमिलनाडु में हो गया विजय का ‘विजय तिलक’, CM स्टालिन को हरा कर दर्ज की जीत

तमिलनाडु। Tamil Nadu Election 2026 Results: तमिलनाडु में मशहूर फ‍िल्‍म अभिनेता थलापति विजय की पार्टी TVK राज्य के इतिहास में नया मोड़ लाने की ओर बढ़ रही है। उनकी पार्टी TVK 110 सीटों के साथ पार्टी आगे चल रही है और इसकी के साथ ही TVK सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन को कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में हार चुके हैं।

Read More: Assam Election Results 2026: जोरहाट से लगा जोर का झटका, 23 हजार वोटों से हारे गौरव गोगोई, असम में BJP की जय 

बता दें कि, मतगणना के 22 चरणों में से 12 चरण पूरे हो चुके हैं और अब वह 8,000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे थे। टीवीके के वीएस बाबू 49,000 वोटों के साथ सबसे आगे थे। वहीं अब चुनाव आयोग के अनुसार, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर से चुनाव हार गए हैं। तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जहां मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। राज्य में 85 फीसदी से ज्यादा रिकॉर्ड मतदान हुआ था।

Read More: West Bengal Election Results: बंगाल में बीजेपी की आंधी, 192 सीटों के साथ बनाई बढ़त, ममता बनर्जी के घर के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न 

Tamil Nadu Election 2026 Results: वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव छोड़कर विजय ने 2026 के विधानसभा चुनाव पर फोकस किया और अब इसका उन्हें बड़ा फायदा मिल रहा है।  विजय की जीत में युवाओं ने ‘ब्रांड एंबेसडर’ की भूमिका निभाई. युवा मतदाताओं ने न केवल खुद विजय को वोट दिया, बल्कि अपने घर के बड़े-बुजुर्गों और दादा-दादी को भी राजी किया।
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close