Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरहेल्थ

AIIMS रायपुर में भर्ती कोरोना मरीज को लेकर आईजी अच्छी खबर जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर,

परिवार के बाकी लोगों को सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह

रायपुर । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS )  रायपुर में भर्ती कोरोना ( COVID-19) मरीज को लेकर बेहद उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं । यह जानकारी  AIIMS प्रबंधन ने दी । AIIMS प्रबंधन के जानकार सूत्रों ने बताया कि कोरोना के पहले मरीज के स्वास्थ्य  (health) में बेहद तेजी से सुधार हो रहा है।  वह सामान्य होने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। आज उस मरीज का आखिरी कोरोना टेस्ट (Test)  किया जाएगा।  एम्स प्रबंधन को यह विश्वास है कि आज आने वाली रिपोर्ट नेगेटिव आएगी।

परिवार के लोगों को चिकित्सकों की सलाह

एम्स प्रबंधन नहीं सुरक्षा के नियमों का पालन करने की हिदायत दी है । इन सभी लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया था।  चिकित्सकों ने यह भी कहा कि सख्ती से नियम का पालन करना नितांत जरूरी है।

घर में खुशी का माहौल

ऐसे समय में जब पूरा देश नवरात्र की पूजा में रमा हुआ है।  ऐसे समय में इतनी अच्छी सूचना पाकर परिवार के लोगों का हौसला बुलंद है । वे लोग इसे दैवीय चमत्कार मान रहे हैं । तो वही एम्स प्रबंधन  की सलाह का कड़ाई से पालन कर रहे हैं। इंतजार है आज उस पहले मरीज का आखरी टेस्ट नेगेटिव आए।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close