[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर के बूढ़ातालाब में विकास कार्यों पर रोक लगाने की याचिका हाईकोर्ट से खारिज

रायपुर। शहर के बूढ़ातालाब में विकास कार्यों पर रोक लगाने हाईकोर्ट में याचिका लगी थी, जिसे हाईकोर्ट ने आज खारिज कर दिया है। इसके साथ ही याचिकाकर्ता अमित देवेकर एवं अन्य लोगों की सिक्योरिटी राशि भी जमा कर लिया है। इस फैसले पर महापौर एजाज ढेबर ने खुशी जताई है। ढेबर ने आरोप लगाते हुए कहा कि वहां सिर्फ उन चंद लोगों को परेशानी है, जो पिछले 15 सालों से वहां विकास कार्य नहीं किया, बल्कि विकास के नाम पर करोड़ों रुपए डकार दिया है।

महापौर ने कहा कि कोर्ट में जाने वाले पक्ष का कहना है कि बिना टेंडर अवैध तरीके से ये विकास के नाम पर ठेकेदारी किया जा रहा है। मैदान को छोटा किया जा रहा है, पेड़ काटे जा रहे हैं, मैदान में व्यावसायीकरण करते हुए चैपाटी खोला जाएगा। इस तरह की कोर्ट में मुद्दे रखे गए थे, जिसे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही उनके सिक्योरिटी राशि को भी जब्त कर लिया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close