तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन की मसाज का VIDEO आया सामने, BJP ने केजरीवाल सरकार पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। भाजपा के कई नेताओं ने शनिवार को दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो शेयर किया है, जिन्हें इसी साल मई महीने में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। वीडियो में सत्येंद्र जैन जेल में मसाज करवाते दिख रहे हैं। वीडियो तिहाड़ जेल के अधीक्षक अजीत कुमार को जेल में बंद मंत्री को कथित वीआईपी ट्रीटमेंट मुहैया कराने के आरोप में निलंबित करने के कुछ दिनों बाद सामने आया है।
मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जैन को रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण फिजियोथेरैपी की सलाह दी गई थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनकी बीमारी का मजाक बना रही है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने आरोपों को बेतुका और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था।
One more
All rules thrown to the dustbin!
VVIP treatment in jail! Can Kejriwal defend such a Mantri? Should he not be sacked ?
This shows true face of AAP!
Vasooli & VVIP Massage inside Tihar Jail! Tihar is under AAP govt pic.twitter.com/psXFugf7t5
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) November 19, 2022
आज जारी किए गए वीडियो में कथित तौर पर सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में अपने सेल में पैर, पीठ और सिर की मालिश कराते हुए देखा जा सकता है। भाजपा नेता शहजाद जयहिंद ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, “जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट! क्या केजरीवाल ऐसे मंत्री का बचाव कर सकते हैं? क्या उन्हें बर्खास्त नहीं कर देना चाहिए? यह AAP का असली चेहरा दिखाता है!”




