Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

आबकारी उड़न दस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई, 200 नग नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

अंबिकापुर। Ambikapur News: पुलिस की सख्त कार्रवाई  के बावजूद नशे का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। अंबिकापुर में आबकारी उड़न दस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन मिले हैं। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।

Ambikapur News: जानकारी के अनुसार, आरोपी दिलीप सोनवानी कोरिया जिले में नशीले इंजेक्शन सप्लाई का काम करता था। सूचना मिलने के बाद संभागीय आबकारी उड़न दस्ता टीम ने उसे धरदबोचा। उसके कब्जे से 200 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम लगातार नशीले इंजेक्शन और कफ सिरप सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close