Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबर

BREAKING : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, दो दिन का रहेगा दौरा कार्यक्रम

रायपुर। राष्‍ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्‍त को पहली बार छत्‍तीसगढ़ के दौरे पा आ रही हैं। इस दौरे में वे यहां दो दिन रहेंगी। इस दौरान रायपुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से 31 अगस्‍त को सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से राष्‍ट्रपति सीधे राजभवन आएंगी।

राष्‍ट्रपति मुर्मू यहां बलौदबाजार रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ट्रस्‍ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही वे गुरुघासी दास संग्रहालय का दौरा करेंगी। इस दौरान राज्‍यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी उनके साथ रहेंगे।राष्‍ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। इस दौरान उनके सम्‍मान में राजभवन में रात्रि भोज का भी आयोजन किया जाएगा।

राष्‍ट्रपति मुर्मू के प्रस्‍तावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार अगले दिन 1 सितंबर को वे बिलासपुर जाएंगी। राष्‍ट्रपति रायपुर से हेलीकॉप्‍टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। जहां वे सबसे पहले रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करेंगी और उसके बाद बिलासपुर स्थित गुरु घासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा। वहां से रायपुर लौटने के बाद वे अपने विशेष विमान से दिल्‍ली लौट जाएंगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close