[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Bjp Meeting:बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक आज,आगामी कार्यक्रमों की बनेगी रणनीति

प्रविंस मनहर/रायपुर – भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना और विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन के आगामी एक महीने के कार्यक्रमों और कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन होगा। खास तौर पर आपातकाल दिवस के आयोजन समेत विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियानों और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close