[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

West Bengal Election Phase 2 Voting: बंगाल में चुनाव के बीच फिर बवाल, BJP पोलिंग एजेंट पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

West Bengal Election Phase 2 Voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान है। जिसके लिए सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर कुल 3,21,73,837 मतदाता वोट डालेंगे. इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाएं और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. मतदान के लिए 41,001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं इस बीच पिछले बार की तरह इस बार भी मतदान के बीच बवाल देखने को मिला।

Read More: West Bengal Election Phase 2 Voting: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान आज, पीएम मोदी ने लोगों से की मतदान करने की अपील 

दरअसल, उत्तर 24 परगना के मतदाताओं ने सीएम ममता बनर्जी पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया। एक मतदाता ने कहा, “उन्हें लगता है कि वह चुनाव हार गई हैं, इसलिए वह अपनी कार में गुंडों को लेकर आई हैं। उनमें से एक व्यक्ति अपनी कार से बाहर आया और हमें धमकाया।”

Read More: CG 10th-12th Board Result: लाखों छात्रों का इंतजार आज होगा खत्म, जारी होंगे 10वीं-12 वीं बोर्ड के रिजल्ट, इस लिंक से कर सकते हैं चेक

West Bengal Election Phase 2 Voting: वहीं दूसरी ओर आज सुबह करीब 5:30 बजे, नदिया में छपरा विधानसभा क्षेत्र के हतरा पंचायत के बूथ संख्या 52 के भाजपा पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मीर पर बदमाशों के एक समूह ने लोहे की रॉड और बंदूकों से हमला किया। बाद में छपरा पुलिस ने उन्हें बचाया और छपरा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है और उनके सिर पर छह टांके आए हैं।

छपरा विधानसभा सीट के हत्रा पंचायत के बूथ नंबर 52 के भाजपा पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मीर ने कहा कि, “वहां कुछ TMC के गुंडे छिपे हुए थे। उनके खिलाफ कई केस हैं। जनियालामुल्ला एक क्रिमिनल है। उसके पास एक गन थी और 2 और लोगों के पास भी गन थी। वे उन्हें लहरा रहे थे। फिर, करीब 15-20 और लोग हमारी तरफ आए। उनके पास लोहे की रॉड और बेंत थीं। उन्होंने पहले मुझ पर हमला किया और मुझे मारा, जिससे मैं गिर गया। उसके बाद, वे मुझे बार-बार मारते रहे। उन्होंने मेरे साथ लोगों पर भी हमला किया। मेरे सिर पर 6 टांके लगे हैं। मैं चाहता हूं कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे। मुझे इंसाफ चाहिए। ”

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close