Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़

निजी नर्सिंग सेंटर में नवविवाहिता की इलाज के बाद मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस में मामला दर्ज

अंबिकापुर। शहर के प्रतापपुर रोड स्थित एक निजी नर्सिंग सेंटर में एबॉर्शन के बाद फॉलोअप चेकअप कराने आई एक नवविवाहिता (नगर सैनिक) की डॉक्टर के इलाज के कुछ समय बाद सेंटर में ही मौत हो गई।इसके बाद परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग सेंटर में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए।

जानकारी के अनुसार चिरमिरी निवासी 23 वर्षीय अंजना की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी, लेकिन गर्भवती होने के बाद महिला को कुछ परेशानी थी जिसके बाद परिजन ने 10 दिन पूर्व उसे परिडा नर्सिंग सेंटर में इलाज के लिये लाया था। यहां डॉक्टर द्वारा महिला के गर्भ का एवॉर्शन किया गया। सबकुछ सामान्य रहा और महिला को लेकर परिजन चले गए। वही 10 दिन बाद परिजन पुनः चेकअप कराने नर्सिंग होम पहुँचा। जहाँ परिडा नर्सिंग होम में डॉक्टर ने ओटी में उसका इलाज किया।

पुलिस ने बताया कि ओटी में इलाज के बाद कोरिया जिले के चिरमिरी निवासी 23 वर्षीय अंजना को ओटी से बाहर रिकवरी के लिए लिटाया था इसी बीच उसकी तबियत अचानक बिगड़ी और मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा नर्सिंग सेंटर में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की किन परिस्थितियों में मौत हुई, अभी इसका पता नहीं चल पाया है इधर अंजना के परिजनों ने इलाज के दौरान डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजन पहले शव को नर्सिंग होम सेंटर से मरच्यूरी ले जाने तैयार नहीं हो रहे थे लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद वे शव को मरच्यूरी ले जाने तैयार हुए। 

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close