CG Police Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सब इंस्पेक्टर से बने इंस्पेक्टर
रायपुर। CG Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों की नई पदस्थापना को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) रायपुर ने सब इंस्पेक्टर से पदोन्नत हुए 43 निरीक्षकों की पोस्टिंग सूची जारी कर दी है।
BIG BREAKING:PM मोदी बोले-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के लिए सरकार प्रतिबद्ध,नया कानून संसद से पारित
जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लंबे समय से पदस्थापना का इंतजार कर रहे अधिकारियों को अब उनके नए कार्यस्थलों पर नियुक्ति मिल गई है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
CG Police Transfer List: इसके साथ ही संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों और इकाई प्रमुखों को भी आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि पदोन्नति और नई पदस्थापना से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/30/cg-police-transfer-2026-07-30-21-17-58.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/30/cg-police-transfer-2-2026-07-30-21-17-58.jpg)




