Breaking news
Advertisement
big breakingछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

ATS की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में ISIS से जुड़े दो नाबालिग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर चल रही थी साजिश

रायपुर। Raipur News: दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद हर तरह डर का माहौल है। वहीं इस बीच छत्तीसगढ़ के रायपुर में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से संबंध रखने वाले दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

बताया गया कि, ये दोनों नाबालिग पाकिस्तान मॉड्यूल से ऑनलाइन जुड़े हुए थे और मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दोनों की उम्र 16 वर्ष है, एक भिलाई से और दूसरा रायपुर से पकड़ा गया है। वहीं जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दोनों नाबालिग सोशल मीडिया पर आईएसआईएस की विचारधारा का प्रचार कर रहे थे और लगातार हिंसक व भड़काऊ पोस्ट डालने की कोशिश कर रहे थे।

Raipur News: वहीं अब ATS इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य सदस्यों और पाकिस्तान से संचालित होने वाले हैंडलरों के लिंक की विस्तृत और गहन जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों के पास से कई संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है। फिलहाल जांच जारी है और मॉड्यूल से जुड़े अन्य संभावित संपर्कों की तलाश की जा रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close