Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG BREAKING :नाना पाटेकर के निधन पर सीएम साय ने जताया गहरा शोक,कहा- सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

प्रविंस मनहर/रायपुर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने नाना पाटेकर के निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए कहा कि उनके निधन से सिनेमा और कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। नाना पाटेकर ने अपने अभिनय के जरिए लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया और कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। सीएम साय ने कहा कि नाना पाटेकर का योगदान केवल सिनेमा तक सीमित नहीं था,बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से कला और सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता पैदा हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close