CG NEWS:PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, CM साय ने दी बधाई

प्रविंस मनहर/रायपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने उनके अभिनंदन में प्रस्ताव पारित किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री का अभिनंदन और हार्दिक बधाई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद उन्होंने लगातार 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र की जिम्मेदारी संभाली। 7 अक्टूबर 2026 को उन्होंने सरकार के प्रमुख के रूप में अपने 25 वर्ष पूरे किए हैं।
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य उनके प्रमुख संकल्पों में शामिल है। उन्होंने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद द्वारा पारित यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके अभिनंदन के रूप में सामने आया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं।




