Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

देशभर में बैंक कर्मियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग पर अड़े कर्मचारी, काम-काज हुए ठप्प

रायपुर। Bank Strik: देशभर में आज  बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कामकाज पूरी तरह से ठप है। बैंक कर्मचारी फाइव डे वर्किंग की मांग कर रहे हैं। जिसे लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने इस देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल की वजह से बैंकों में कैश ट्रांजैक्शन और चेक क्लियरेंस जैसे काम नहीं हो सके।

यह फैसला 23 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई बैठक में कोई समाधान न निकलने के बाद लिया गया था। इसमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बड़े सरकारी बैंक शामिल हैं। महीने के चौथे शनिवार 23 जनवरी, रविवार 25 जनवरी, और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, की छुट्टी के बाद यह लगातार चौथा दिन होगा, जब सरकारी बैंकों का कामकाज प्रभावित होगा।

हालांकि, बैंकों ने अपनी ब्रांच बंद रखने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसके अलावा, प्राइवेट बैंकों में काम सामान्य रूप से चल रहा है प्राइवेट बैंक UFBU का हिस्सा नहीं हैं।  बैंक यूनियनों और सरकार के बीच विवाद की मुख्य जड़ शनिवार की छुट्टी है बैंक कर्मचारी काफी समय से ‘5-डे वर्क वीक’ हफ्ते में केवल 5 दिन काम को लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके बदले हर दिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं।

Bank Strik:  बता दें कि, यह प्रस्ताव मार्च 2024 में 12वें द्विपक्षीय समझौते में शामिल किया गया था, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। वर्तमान में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद रहते हैं। यूनियन चाहती है कि सरकार अब इसकी आधिकारिक अधिसूचना तुरंत जारी करे।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close