CG NEWS:चांपा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:सुजाता टी कंपनी सील,15 लाख का सामान जब्त

प्रविंस मनहर/रायपुर – चांपा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुजाता टी कंपनी के प्रतिष्ठान को सील कर दिया है। बिना लाइसेंस कारोबार किए जाने की सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान में छापेमारी की। जांच के दौरान यहां से पान मसाला और अन्य सामग्री जब्त की गई,जिसकी कुल कीमत 15 लाख 52 हजार रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक,बिना लाइसेंस कारोबार की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संबंधित प्रतिष्ठान में पहुंचकर जांच की। जांच के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए सुजाता टी कंपनी को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान से बड़ी मात्रा में पान मसाला और अन्य सामग्री जब्त की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कारोबारियों के बीच हलचल मच गई है। विभाग की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जा रही है।




