Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबर

सियासी हलचल के बीच टीएस बाबा पहुंचे दिल्ली, क्या बदलेगा राज्य-सत्ता का चेहरा!

नई दिल्ली- पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने के बाद अब लोगों की नजर छत्तीसगढ़ पर आकर ठहर गई है। माना जा रहा है कि पंजाब के बाद कांग्रेस सीजी को लेकर महत्पूर्ण फैसला ले सकता है इस बीच सीजी में सीएम इन वेटिंग और राज्य के मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंच गए है।

विश्वस्त सूत्रों की माने तो टीएस सिंहदेव की कांग्रेस आलाकमान के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात होनी है और इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ को लेकर चर्चा होगी। जिसमें राज्य में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर चर्चा का प्रमुख विषय होगा।

हालांकि टीएस सिंहदेव ने दिल्ली पहुंचने के बाद कहा कि वे निजी कारणों से दिल्ली आए हैं, और उनका हाईकमान से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है यह गौरतलब है कि सियासत में जो बात बाहर बोली जाती है सच्चाई उसके ठीक उलट होती है।
अब देखना यह होगा कि टीस सिंहदेव के दो दिन दिल्ली प्रवास के बाद छत्तीसगढ़ के सियासी हलचल में नया उफान आता है या फिर शांतिपूर्ण तरीके से राज्य में सत्ता हस्तांतरण का कोई फॉर्मूला लेकर बाबा रायपुर लौटते है।

सियासी हलचल के बीच टीएस बाबा पहुंचे दिल्ली, क्या बदलेगा राज्य-सत्ता का चेहरा!

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close