[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

जनजातीय गौरव दिवस आज, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सभी जिलों में होगा विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रायपुर। Janjatiya Gaurav divas: जनजातीय गौरव दिवस आज पूरे छत्तीसगढ़ में मनाया जा रहा है, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जहां मुख्यमंत्री, मंत्रिगण, सांसद और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़े:  गन्ने से भरे ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन, हादसे में दो लोगों की मौत, 3 घायल 

बता दें कि, आज के इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थलों पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुना जाएगा। मुख्यमंत्री का संदेश पत्र वाचन, प्रधानमंत्री जनमन, आदि कर्मयोगी, धरती आबा जैसी योजनाओं पर लघु फिल्म दिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर जिला मुख्यालय में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौारन उनके साथ वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंहदेव भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी धान खरीदी, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल करेंगे शुभारंभ, प्रदेश में बनाए गए 2739 केंद्र 

Janjatiya Gaurav Divas: वहीं रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल होंगे और दुर्ग में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, बिलासपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। इसी प्रकार राजनांदगांव में स्पीकर डॉ रमन सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग जिलों में मंत्री, विधायक, सांसदों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close