बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप, रिजल्ट के तुरंत बाद खरगे के घर बुलाई समीक्षा बैठक
Congress on Bihar Result: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जीत का परचम लहराया। महागठबंधन की करारी हार हुई। वहीं इस हार के बाद पटना से दिल्ली तक हलचल मच गया। कांग्रेस ने इस चुनाव में 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन सिर्फ 6 सीटें जीत पाई। चुनाव में मिली करारी हार के बाद लेकर कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली में चीफ मल्लिकार्जुन खरगे के घर समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में लोकसभा सांसद राहुल गांधी केसी वेणुगोपाल और अजय माकन मौजूद रहे।
बता दें कि, इस बैठक में नेताओं ने चुनाव नतीजों को लेकर समीक्षा की और आगे की रणनीति को लेकर सुझाव दिए गए। वहीं इस बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी गड़बडियों के सबूत इकट्ठा कर रही है। 2 हफ्तों में देश के सामने रखेंगे।
Congress on Bihar Result: बिहार चुनाव नतीजों पर कांग्रेस ने एक बार फिर वोट चोरी का दावा दोहराया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, बिहार चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, और निर्वाचन आयोग द्वारा रची गई वोट चोरी को बड़े पैमाने पर दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि, बिहार के चुनाव नतीजे चुनाव आयोग द्वारा रची गई वोटचोरी को बड़े पैमाने पर दिखाते हैं।




