500 करोड़ वाले बयान पर गरमाई सियासत, नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने किया निलंबित
चंडीगढ़। Navjot Kaur Siddhu Suspend: नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी कांग्रेस नेता नवजोत कौन सिद्धू की 500 करोड़ रुपए वाले बयान के बाद से सियासत गर्मा गई है। जिसके बाद उनकी प्राथमिक सदस्यता पंजाब कांग्रेस ने सोमवार शाम निलंबित कर दी। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने एक आदेश में कहा, “डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जाता है।”
बता दें कि, नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाया कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देना पड़ता है और टिकट वितरण में भी करोड़ों रुपये की डील होती है। उन्होंने दावा किया कि अगर उनके पति को सशक्त बनाया जाए तो वे पंजाब का कायाकल्प कर सकते हैं, लेकिन उनके पास पार्टी के चंदे के लिए धन की कमी है और इस बात ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया, अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों को आधार बताते हुए। इससे नवजोत सिंह सिद्धू दंपति और कांग्रेस के संबंध और खराब हो गए, जबकि भाजपा और आप ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सिद्धू खुद लंबे समय से पार्टी से दूर हैं।
Navjot Kaur Siddhu Suspend: वहीं नवजोत कौर सिद्धू के 500 करोड़ वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा ने उनके दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि, जब वह भाजपा से कांग्रेस में आई थीं, तो उन्हें मंत्री बनाया गया था। कौर बार-बार पदों के लिए धन देने की बातें उठा रही हैं।
Dr Navjot Kaur Sidhu has been suspended from the Congress party with immediate effect. pic.twitter.com/8dGjNaLn5n
— ANI (@ANI) December 8, 2025




