[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Chakubaji: पुरानी रंजिश में खूनी वारदात, युवक पर किया चाकू से जानलेवा हमला, चंद घंटो में ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Chakubaji: रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बातचीत के दौरान युवक की कमर के पास चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

Nepal Flood: नेपाल में कुदरत का कहर… अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, ताश के पत्तों की तरह गिरे घर, देखें खौफनाक वीडियो

मामला ग्राम डुंडा का है। रितेश महिलांग अपने मौसेरे भाई अमन बघेल के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान मनोज साहू वहां पहुंचा। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी मनोज साहू ने अमन बघेल की दाहिनी कमर के पास चाकू से वार कर दिया।

Raipur News: नशे के सौदागरों के हौसले बुलंद, CM हाउस के करीब तक पहुंचा 250 किलो गांजा, DRI ने ऐसे किया भंडाफोड़

Raipur Chakubaji:  घटना की सूचना मिलते ही मुजगहन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी मनोज साहू उर्फ गन्नू उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम डुंडा को घटना के चंद घंटों के भीतर हिरासत में ले लिया।पूछताछ में आरोपी ने हमला करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close