Breaking news
Advertisement
big breakingक्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशहादसा

वज्रपात से तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल – खेत में काम करने जा रही थीं सभी

परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े, शव उठाने से किया इनकार; प्रशासन ने समझा-बुझाकर कराया पोस्टमार्टम

मोहनिया (कैमूर): बिहार के कैमूर जिले में सोमवार सुबह वज्रपात ने कहर बरपा दिया। मोहनिया थाना क्षेत्र के कुरई गांव में खेत में धान की सोहनी करने जा रही महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

खेत जाते समय हुआ हादसा

सुबह करीब 6:30 बजे गांव की आठ महिलाएं खेत की ओर जा रही थीं। अचानक तेज बारिश और गर्जना के बीच बिजली गिरी और आठ में से तीन महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि बाकी पांच महिलाएं झुलस गईं।

मृतकों की पहचान : मंगरी देवी (45 वर्ष), पति अशोक राम, प्रमशिला देवी (45 वर्ष), पति मदन राम, कुमारी देवी (40 वर्ष), पति मनोज राम।
घायल महिलाएं : गीता देवी (40), पति मदन राम, जानकी देवी (45), पति हरिश्चंद्र राम, कुंती देवी (40), पति श्री राम, मीरा देवी (35), पति रोहित राम, पुष्पा देवी (40), पति कमेंद्र राम। ग्रामीणों की मदद से घायलों को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।

मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। लेकिन शव उठाने के दौरान मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध जताया और मुआवजे की मांग की। काफी समझाने-बुझाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया।
मोहनिया थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया – “आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत और पांच लोग घायल हुए हैं। परिजनों की मांग पर चर्चा हुई है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।”

हर साल निगलता है वज्रपात

बिहार में मानसून के दौरान आकाशीय बिजली से बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है। आपदा प्रबंधन विभाग समय-समय पर लोगों को खेतों और खुले मैदानों में जाने से बचने की चेतावनी जारी करता है। इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में ऐसी घटनाएं हर साल कई परिवारों को उजाड़ देती हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close