Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

होली पर मरीजों को राहत, अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवाएं, त्योहार में भी स्वास्थ्य सुरक्षा पुख्ता

रायपुर। Emergency Services In Holi:  देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में होली पर्व को देखते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (अंबेडकर अस्पताल) में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। अस्पताल अधीक्षक ने सभी मेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश जारी करते हुए त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा है।

बता दें कि, होली के समय इमरजेंसी सेवाएं पूर्ववत संचालित होंगी। इसके साथ ही सभी वार्डों में जीवन रक्षक दवाएं आवश्यकतानुसार उपलब्ध रहेंगी। वहीं जरूरत पड़ने पर मरीजों को दाऊ कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (DKS) भेजने के लिए एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Emergency Services In Holi: अस्पताल प्रबंधन ने स्टाफ को सतर्क रहने और मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि होली के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close