[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

BIG BREAKING :वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा सड़क हादसा,4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर घायल

प्रविंस मनहर/रायपुर – कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ सड़क हादसा हो गया। घटना NH-30 पर सिटी कोतवाली कोंडागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास हुई। जानकारी के मुताबिक सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री के वाहन को साइड से टक्कर मारी। इसके बाद स्कॉर्पियो ने काफिले में चल रही फॉलो वाहन को भी टक्कर मार दी। हादसे में 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर घायल हुए हैं। सभी घायलों को कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ड्राइवर और दो जवानों को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद वन मंत्री केदार कश्यप जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कोंडागांव जिला अस्पताल में मौजूद हैं और घायलों की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि फॉलो वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close