[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

Babu Khemani: ऑनलाइन सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, सट्टा सरगना बाबू खेमानी के भाई सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। Babu Khemani रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महासमुंद से संदीप असरानी और उसके एक साथी को हिरासत में लिया है।

Read More: Train Cancelled : अगर आप इस रुट पर करने जा रहे हैं सफर तो सावधान! 3-6 मई तक ये ट्रेनें रहेगी रद्द

बताया जा रहा है कि संदीप असरानी, पहले से गिरफ्तार ऑनलाइन सटोरिया बाबू खेमानी का रिश्तेदार (बुआ का बेटा) है और इस पूरे नेटवर्क में अहम भूमिका निभा रहा था। जांच में सामने आया है कि संदीप असरानी, बाबू खेमानी और उसकी टीम को बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने का काम करता था।

Read More: Earthquake : गरियाबंद जिले में भूकंप के तेज झटके, देवभोग क्षेत्र में दहशत का माहौल

Babu Khemani पुलिस को बाबू खेमानी से जो सिम कार्ड बरामद हुए हैं, उनमें से कुछ संदीप असरानी के नाम पर पंजीकृत पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस संदीप असरानी और उसके साथी से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे सट्टा नेटवर्क से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस आज इस मामले में विस्तृत खुलासा कर सकती है, जिससे इस अवैध ऑनलाइन सट्टा रैकेट के और बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना है।

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close