[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

आज रात शहर भर में रहेगा पुलिस का सख्त पहरा, 12:30 बजे तक खत्म करनी होगी सभी पार्टियां, रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

रायपुर। New Year 2026 Party Alert: दुनियाभर में आज नए साल का जश्न मनाया जाएगा। जगह-जगह पार्टियां होंगी। जिसे लेकर राजधानी रायपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आज की रात शहरभर में पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों और हुड़दंगियों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं रायपुर में 26 से अधिक स्थानों पर पुलिस चेक पॉइंट बनाए गए। जहां बिना अनुमति होने वाले आयोजनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही रात 12:30 बजे तक सभी पार्टियां समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। कहा गया कि, पार्टियों में CCTV, सुरक्षा इंतज़ाम और नियमों का पालन अनिवार्य होगा।

New Year 2026 Party Alert: बता दें कि, नए साल की पार्टी, होटल, क्लब, फार्म हाउस और निजी आयोजनों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। इसके लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय थानों की संयुक्त टीमें तैनात की जाएंगी। वहीं सड़कों पर उत्पात, अवैध गतिविधियों और अनियंत्रित भीड़ पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान तैयार किया है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close