Breaking news
Advertisement
अजब गजबदेशमनोरंजन

फेमस एक्टर को पत्नी ने को-एक्टर के साथ गुलछर्रे उड़ाते पकड़ा, बीच सड़क में की पिटाई, देखें Video

सोशल मीडिया (social media) में एक वीडियो वायरल (video viral) हो रहा है। जिसमें बीच सड़क पर दो महिलाओं के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, यह वायरल वीडियो ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का बताया जा रहा है। यहां ओडिया फिल्मों के अभिनेता बाबूशान मोहंती की पत्नी तृप्ति सत्पति ने अपने पति की को-एक्ट्रेस और कथित गर्लफ्रेंड प्रकृति मिश्रा से भिड़ गईं। उन्होंने बीच सड़क पर गाड़ी रोककर जबरदस्त हंगामा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सत्पति अपने पति मोहंती को उनकी कार एसयूवी से खींचती दिखाई देती हैं। इस वीडियो में मोहंती के साथ आगे की सीट पर एक महिला भी बैठी हुई है जो प्रकृति मिश्रा हैं। वीडियो में मोहंती की टी-शर्ट भी फटी हुई दिखती है। इस झगड़े का अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

सड़क में लड़ाई-झगड़े के दौरान प्रकृति मिश्रा वीडियो बना रहे लोगों से मदद की गुहार लगाती दिखाई देती हैं, जबकि सत्पति भागने से रोकने के लिए उन्हें पकड़ती नजर आती हैं। वीडियो में प्रकृति मिश्रा खांसते हुए कार से बाहर निकलती और इसके बाद एक ऑटोरिक्शा की ओर दौड़ती दिखाई देती हैं और पीछे से सत्पति उन्हें पकड़ने की कोशिश करती दिखती हैं।

वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि, ‘प्रकृति मिश्रा की मां ने खारवेल नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि जब उनकी बेटी काम पर जा रही थी तो कुछ लोगों ने उनकी कार रोक दी और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया’। पुलिस ने इस मामले में धारा 341, 323 , 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close