[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़रायपुर

सदर बाजार ज्वेलरी शॉप में ठगी, नकली ब्रेसलेट देकर असली सोने की चेन उड़ा ले गई महिला

 रायपुर। Raipur News:  राजधानी रायपुर में एक बार फिर ज्वेलरी शॉप पर ठगी की बड़ी वारदात सामने आई है। घटना सदर बाजार स्थित धाडीवाल ज्वेलर्स की है, जहां एक अज्ञात महिला ने चालाकी से नकली ब्रेसलेट को असली बताकर 1.68 लाख रुपए की सोने की चैन ले उड़ी। जानकारी के मुताबिक, ज्वेलर्स शॉप के मालिक शालीभद्र धाडीवाल को महिला ने भरोसे दिलाते हुए बातों में उलझाया और दुकान में पहुंचकर एक ब्रेसलेट दिखाया और दावा किया की वह असली है। महिला ने सोने की चैन खरीदने की बात कही और ब्रेसलेट को असली गहना बताते हुए दुकानदार को सौंप दिया।

दुकानदार ने महिला की बातों पर यकीन कर चैन उसे दे दी। लेकिन जैसे ही महिला दुकान से निकल गई, कुछ देर बाद दुकानदार को शक हुआ और उसने ब्रेसलेट की जांच करवाई। जांच में सामने आया कि ब्रेसलेट नकली था और इस तरह महिला बड़ी ठगी को अंजाम देकर फरार हो गई।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Raipur News: घटना की जानकारी मिलते ही ज्वेलरी शॉप मालिक ने तुरंत सिटी कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। दुकान से घटना का पूरा CCTV फुटेज भी पुलिस को सौंपा गया है, जिसमें महिला का चेहरा और वारदात की पूरी तस्वीर साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है और अब फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। यह घटना ज्वेलरी कारोबारियों के लिए भी बड़ी चेतावनी है कि बिना जांच-परख के किसी पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close