दशहरा पर मंडराया बारिश का साया, मानसून की विदाई के बाद भी जमकर बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी
रायपुर। CG Weather Update: मानसून अपनी विदाई की ओर है लेकिन फिर भी जाते-जाते कहर बरपा रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि, कई जिलोें में भारी से अति भारी बारिश के साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज, कल और परसों पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है, जिससे कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। विशेष रूप से, दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। वहीं देशभर में आज दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। लेकिन बारिश खलल पैदा कर रहा है। शाम से रात तक 50 फीसदी बारिश की संभावना है।
CG Weather Update: मौसम विभाग ने एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित बताया है। यह अवदाब और अधिक तीव्र होकर गहरा अवदाब में बदल सकता है और 3 अक्टूबर की सुबह गोपालपुर और पारादीप के बीच से गुजरने की संभावना है।




