Rajnandgaon Accident: स्वतंत्रता दिवस पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर से 6 की मौत
राजनांदगांव। Rajnandgaon Accident: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें करीब 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
बता दें कि, घटना राजनांदगांव जिले के बागनदी थाना क्षेत्र की है। जहां आज सुबह मुंबई-हावड़ा नेशनल हाईवे के चिरचारी चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। जिससे की इस हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
Rajnandgaon Accident:मिली जानकारी के अनुसार, सभी इंदौर से राजनांदगांव होते हुए रायपुर जा रहे थे। इस दौराना अचानक कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक से जा टकराई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर मृतकों की पहचान की जा रही है।




